
कमजोर पशुओं को देखकर सचिव पर बिफरे डीएम, किया निलंबित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। पशुओं को टार्चर किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो देखकर शुक्रवार को जिलाधिकारी सिटी ब्लॉक क्षेत्र के बर्जीमुकुंदपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे।गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कमजोर पशुओं को देखकर जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर संबंधित सचिव को निलंबित कर दिया। समय-समय पर निरीक्षण न करने पर बीडीओ सिटी को चेतावनी देते हुए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गौशाला में भूसा, हरा चारा व चूनी चोकर के बावत ग्राम प्रधान से पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं को इस तरह टार्चर किया जाना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने मुख्य पशुु चिकित्साधिकारी से सभी गो-आश्रय स्थलों की जानकारी लेते हुए निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय ने गौशाला में रुककर काफी देर तक रुककर जांच पड़ताल की। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह सहित पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।