
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय के निर्देशन में 48वीं *आईआर वाहिनी का एफ दल, जो पोस्ट सिलहट (थाना माची, जनपद सोनभद्र) में व्यवस्थापित है, द्वारा एंबुश एवं चान्स एनकाउंटर की तैयारी का डेमोंस्ट्रेशन किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
डेमो के दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल किस प्रकार सूत्र का सत्यापन कर कार्यवाही करता है। घटनास्थल पर पहुँचकर एरिया की कॉर्डनिंग, चैलेंज की कार्यवाही तथा संदिग्ध/आतंकी पर नियंत्रण की प्रक्रिया अपनाई जाती है। आत्मघाती हमले की आशंका की स्थिति में मृतकों/घायलों की तलाशी सावधानीपूर्वक (पैर में रस्सी बाँधकर/हुकिंग से हिलाकर) ली जाती है।
बरामद शस्त्र/कारतूस अथवा अन्य सामान को दस्ताने/कपड़े से उठाकर सुरक्षित किया जाता है। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल अस्पताल भेजा जाता है। शेष कार्यवाही जैसे फॉरेंसिक टीम की जाँच, मजिस्ट्रेटीय जांच, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी एवं विधिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
*इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को आकस्मिक परिस्थितियों में व्यवस्थित, सुरक्षित एवं पेशेवर ढंग से कार्यवाही करने के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे भविष्य में किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कुशलता से किया जा सके।