• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लालगंज सीएचसी में पहुंचे मौसमी बुखार से पीड़ित 915 मरीज

लालगंज सीएचसी में पहुंचे मौसमी बुखार से पीड़ित 915 मरीज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में सोमवार को मौसमी बुखार से पीड़ित 915 मरीज पहुंचे। सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतार लगी रही। बाढ़ का पानी उतरने के बाद से क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। गंदगी के कारण संक्रमण फैल रहा है।लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि बारिश के बाद हो रही तेज धूप के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग स्वच्छ पानी पीएं। हल्का भोजन करें।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश नाथ बिंद ने बताया कि छोटे बच्चों को पूरे बांह का कपड़ा पहनाकर रखें। मच्छरदानी में सुलाएं।

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि ज्यादातर लोगों में सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और खुजली की समस्या रही। महिला चिकित्सक डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि महिलाओं में सिरदर्द, बुखार और कमजोरी के लक्षण पाए गए।

अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर डॉ. मनोज, डॉ. पंकज और डॉ. मनिंदर सिंह भी मरीजों के इलाज में जुटे रहे। दवा वितरण केंद्र पर शाम चार बजे तक मरीजों की कतार रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .