• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_चोपन में आंधी से गिरी सीमेंट की सीट:दीवार के पास खड़े दो मजदूर घायल, जिला अस्पताल रेफर_

_चोपन में आंधी से गिरी सीमेंट की सीट:दीवार के पास खड़े दो मजदूर घायल, जिला अस्पताल रेफर_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र के चोपन में तेज आंधी से कई जगह नुकसान हुआ। आंधी से बचने के लिए दो मजदूर एक बाउंड्री वॉल के पास खड़े थे। इसी दौरान सीमेंट की सीट और पत्थर उन पर गिर गए।घायल मजदूरों को तुरंत सीएचसी चोपन लाया गया। डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है।

 

घायल मजदूरों ने बताया कि वे तेज आंधी से बचने के लिए दीवार के पास खड़े थे। आंधी और तेज होने पर वे वहां से भागने लगे। इसी दौरान सीट और पत्थर उन पर गिर गए। घटना उस समय हुई जब दोनों काम कर रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .