• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर लालगंज जानवर को बचाने के चक्कर में गिरा बाइक सवार, हुई मौत

मिर्जापुर लालगंज जानवर को बचाने के चक्कर में गिरा बाइक सवार, हुई मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लहंगपुर*- लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर कलां गांव के भुकभुकवा झरना के पास किसी जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक पत्थर से टकरा कर घायल हो गिर गयाजिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह 8:00 बजे राहगिरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत जयकर कलां गांव के भुकभुवा झरना के पास बाइक सवार गांव निवासी 36 वर्षीय संजय पुत्र स्व.कल्लू किसी काम से बुधवार को दुबार बाजार की तरफ गया था। रात में घर लौटते समय बाइक के सामने अचानक कोई जानवर आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर वन विभाग की ओर से बनाई गई ठोकर में टकराकर गिर कर घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र 17 वर्षीय शंभू एवं एक 19 वर्षीय पुत्री सरोजा है। अभी पुत्र और पुत्री की शादी नहीं हुई है। मौत की जानकारी मिलते हीपरिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। वहीं, पर दुबार कलां चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज जांच पड़ताल में जुट गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .