
बिजली का तार हुआ चोरी, किसानों के खेतों की सिंचाई बन्द
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
झालू। बिजनौर-झालू रोड पर झालू से बरुकी नहर के करीब आठ खम्बो का तार चोरी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े।
झालू-बिजनौर रोड पर झालू-बरुकी नहर पर देर रात चोरों ने लगभग आठ खम्बो से लगभग 1600 मीटर तार चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग व पुलिस में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि घटना स्थल से दोनों ओर नहर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। राहगीरों का यह भी कहना है कि कुछ महा पूर्व नहर के पास के खेतों के कुओं में चोरी हुई थी। तब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। लेकिन सीसीटीवी कैमरे बस दिखावे के लिए लगे हुए है, और वह बंद पड़े हुए है। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस की लापरवाही से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
——————
अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड द्वितीय अरविंद कुमार बिन्द ने कहा कि बरुकी नहर पर आठ खम्बो का तार चोरी हो गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।