News

छठ पूजा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी घोरावल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में जनपद सोनभद्र में छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश राय द्वारा थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :