• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी के मामले में 10,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी के मामले में 10,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.11.2026 को समय करीब 17:00 बजे सटीक सूचना के आधार पर जनपद वाराणसी में बीएलडब्ल्यू के सामने महमूरगंज से चितईपुर जाने वाली लेन पर सड़क किनारे से *मु0अ0सं0- 101/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट* थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित 10,000 रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त *शनी कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 वंशीधर जायसवाल* निवासी ग्राम खुटहां, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर, हाल पता- N-8/251-B-38-2, नेवादा सुन्दरपुर, थाना लंका, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।

*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने भाई सुरेन्द्र जायसवाल के साथ काफी समय से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त था। गांजा की खरीद एवं बिक्री का कार्य दोनों भाई मिलकर करते थे। अभियुक्त के अनुसार, वर्ष 2014 में उसके भाई सुरेन्द्र जायसवाल द्वारा शीतला मंदिर, रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी भांग की दुकान पर पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्य करने के दौरान दोनों ने सरकारी भांग की दुकान की आड़ में उड़ीसा से गांजा मंगाकर बेचने का काम शुरू किया था।

बाद में दोनों भाई उड़ीसा से गांजा की थोक खेप मंगाकर मिर्जापुर जनपद के विभिन्न स्थानों पर पूर्व से चिन्हित सुनसान जगहों पर उतरवाते थे तथा वहां से गांजा की सप्लाई के लिए वाहनों की व्यवस्था कर मिर्जापुर एवं आसपास के जनपदों में गांजा की तस्करी करते थे। अभियुक्त ने बताया कि इस अवैध कारोबार से अर्जित धन से दोनों आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1. *शनी कुमार जायसवाल* पुत्र स्व0 वंशीधर जायसवाल, निवासी ग्राम खुटहां, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर, हाल पता- N-8/251-B-38-2, नेवादा सुन्दरपुर, थाना लंका, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 37 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. निरीक्षक श्री भानू प्रताप सिंह, निरीक्षक अपराध, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
2. श्री मानवेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 श्री तेजबहादुर राय, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 ऐनुद्दीन, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .