
थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा होण्डा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किग्रा अवैध गांजा के साथ 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी दिनांकः14.11.2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा क्षेत्रांतर्गत वनस्थली विद्यालय वहद ग्राम लतीफपुर के पास से होण्डा सिटी कार सवार 04 नफर अभियुक्तों 1.रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, 2.मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चमपारण बिहार, 3.पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर व 4.गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । मौके से बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक को 02 बोरियों में छिपाकर 27 पैकेटों में रखा हुआ कुल 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार वाहन संख्या JH05AQ0983 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।