• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.11.2025 को वादी विक्रम सिंह पुत्र स्व0 दिनेश सिंह निवासी ग्राम हिनौता जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध लूट की नियत से हमला करने व वादी भाई को गाड़ी से धक्का माकर गंभीर रूप से घायल करने, जिनका इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-173/2026 धारा 3(5),309(5),125,351(3),103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 10.11.2026 को निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. नीरज सिंह पुत्र अश्वनी सिंह निवासी ग्राम कठेरवा थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 2. विशाल सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम कठेरवा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 3(5),125,351(3),105 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .