• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती गंभीर रूप से घायल, युवक का पैर कटा

ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती गंभीर रूप से घायल, युवक का पैर कटा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

838248247
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में बुधवार देर रात करीब 10 बजे रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक और युवती ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में युवक का बायां पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ओबरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के अनुसार, घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय गुप्तेश्वर पुत्र गोपाल निवासी गइया बथान, थाना कोन के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवती की पहचान 23 वर्षीय मोना देवी पुत्री मांधारी, निवासी ग्राम पिपरा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई है।
सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था और दोनों की शादी भी होने वाली थी। हालांकि, वे रेलवे लाइन पार करते समय किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .