• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पैर दर्द से परेशान 17 वर्षीय किशोर ने खाई चूहे मारने की दवा, हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती

पैर दर्द से परेशान 17 वर्षीय किशोर ने खाई चूहे मारने की दवा, हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक के सागोबांध गांव में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। लंबे समय से पैर दर्द की समस्या से परेशान 17 वर्षीय किशोर यशवंत ने कथित तौर पर चूहे मारने की दवा खा ली। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने किशोर को भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक यशवंत का अस्पताल में इलाज जारी था।

परिजनों के मुताबिक, यशवंत काफी समय से पैर दर्द की समस्या से परेशान था। उन्होंने कई जगह उसका इलाज भी कराया, लेकिन उसे दर्द से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार देर शाम दर्द से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .