
सांड़ के अचानक दौड़ने से अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, 21 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी और बनरदेवा के बीच बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक के पीछे अचानक सांड़ के दौड़ पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ससुराल जाते समय रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटारी गांव निवासी चंदन (21 वर्ष), पुत्र छोटेलाल, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अपने गांव के साथी अशोक (22 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से बनरदेवा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों रास्ते में थे, तभी जोगिनी और बनरदेवा के बीच अचानक एक सांड़ बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। इससे बाइक चालक चंदन घबरा गया और मोटरसाइकिल पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।