• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बिना रेडियम और संकेतक के सड़क पर बने बड़े ब्रेकर बने हादसे की वजह, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बिना रेडियम और संकेतक के सड़क पर बने बड़े ब्रेकर बने हादसे की वजह, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

दुद्धी (सोनभद्र)। सड़क पर बने बड़े-बड़े ब्रेकर वाहन चालकों की सुरक्षा और यातायात की गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं, लेकिन जब इन्हीं ब्रेकरों पर सुरक्षा संकेतक, सफेद पट्टियां और रेडियम नहीं लगाए जाते तो ये हादसों को दावत देने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने आया, जहां सड़क पर बने बड़े ब्रेकर को समय रहते नहीं देख पाने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान ब्रह्मनगर, सोनभद्र निवासी धर्मेंद्र चौबे (45) पुत्र स्वर्गीय मुरली चौबे के रूप में हुई है। वह टैक्स सिक्योर सॉफ्टवेयर कंपनी में यूपी क्लस्टर हेड के पद पर कार्यरत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र चौबे बुधवार को अपने निजी कार्य से डूमरडीहा गांव गए हुए थे। वहां से काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क पर बने बड़े ब्रेकर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .