• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विधवा महिला की मदद को आगे आए विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ (तिकड़म त्रिपाठी), साड़ी-कंबल के साथ दी दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता

विधवा महिला की मदद को आगे आए विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ (तिकड़म त्रिपाठी), साड़ी-कंबल के साथ दी दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मानवता की मिसाल बनी मददगारों की पहल, दोबारा शुरू हुआ महिला का रोजगार*

विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर स्थित नए पुरवा गांव में आग लगने से अपना सबकुछ गंवा चुकी विधवा महिला नीतू देवी की मदद के लिए समाजसेवियों और मददगारों का हाथ लगातार आगे बढ़ रहा है। इस मानवीय पहल में विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ (तिकड़म त्रिपाठी ) जी ने भी सराहनीय योगदान देते हुए पीड़ित महिला को तीन साड़ी, एक मोटा कंबल और दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

गौरतलब है कि आग लगने की घटना में नीतू देवी के घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। घर में रखे नगदी रुपए भी आग की भेंट चढ़ गए थे। महिला ठेले पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। आग में उसकी जमा पूंजी भी नष्ट हो जाने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।

ऐसे कठिन समय में विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ (तिकड़म त्रिपाठी) जी की ओर से मिली आर्थिक सहायता महिला के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई। इस सहयोग से नीतू देवी दोबारा सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर अपने ठेले पर दुकान लगाने में सक्षम हो सकीं। वहीं साड़ी और कंबल की मदद से उन्हें घरेलू जरूरतों में भी राहत मिली।

विपत्ति की इस घड़ी में मददगारों द्वारा जिस संवेदनशीलता और उदारता के साथ पीड़ित परिवार का हाथ थामा गया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। किसी जरूरतमंद को केवल आर्थिक मदद देना ही नहीं, बल्कि उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देना सच्ची मानवता है। पंडित दीनानाथ मिश्र जी, बादल मिश्र जी व विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ (तिकड़म त्रिपाठी) सहित सभी सहयोगियों की यह पहल सराहना की पात्र है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .