
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः21.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध वादिनी के साथ जबरन छेड़खानी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-231/2026 धारा 74 बीएनएस व 3(2)(VA) sc st act पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः08.11.2026 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त चंद्रमनी पुत्र शिवकुमार कोल निवासी काशोपुर पचोखरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-231/2026 धारा 70(1) बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।