• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी समीक्षा बैठक

पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी समीक्षा बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु दिये विस्तृत दिशा-निर्देश।*

*गो-तस्करी, मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम एवं अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिए निर्देश।*

*जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गये आवश्यक निर्देश।*

मीरजापुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु रात्रि गस्त को मजबूत करें एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करें, यक्ष एप के माध्यम से चोरी, लूट व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने वालों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा जनपद के टॉप-10, अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर, 14(1) के अंतर्गत अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण कराते हुए ऐसे अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कठोरतम कार्यवाही के भी निर्देश दिये तथा गो-तस्करों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कराते हुए उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी चल/ अचल सम्पत्ति को जब्त कराये जाने का निर्देश दिये गये साथ ही गो-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को शासनादेश के तहत जब्त कराये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये । गोवध अधि0, पशु क्रुरता अधि0,आबकरी अधि0,चिन्हित माफिया, महिला सम्बन्धी अपराध,सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध में विवेचना समय से पूर्ण करके निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। पाँक्सो एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में 02 माह के अन्दर प्रत्येक दशा में विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तो को मा0 न्यायालय में सशक्त पैरवी करते हुए शीघ्र सजा दिलाया जाय। अवैध शराब तस्करी एवं मादक पदार्थ के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कराते हुए अधिक से अधिक बरामदगी कराने के निर्देश दिये गये। महिला एवं बाल सुरक्षा, जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, नियमित पैदल गश्त, रात्रि चेकिंग तथा अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए । इस दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकाने लगायी जाती है इसलिए यह आवश्यक है कि विस्फोटक/पटाखों की दुकानों/गोदामों के सत्यापन एवं पटाखों के अवैध भंडारण पर कठोर कार्रवाई की जाये पटाखों के निर्माणकर्ताओं के लाईसेंस चेक किये जायें एवं यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी दशा में पटाखों का अवैध भण्डारण न होने पाये। चेकिंग की प्रक्रिया सही दिशा निर्धारित मानक के अनुसार ही पूर्ण किया जाए। चिन्हित उपद्रवियों/अराजक तत्वों को पाबंद किया जाए और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता बरती जाए। शासन एवं मुख्यालय द्वारा त्योहार के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायें तथा यह सुनिश्चित करें की आगामी त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातवरण में सम्पन्न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .