
तीनों जनपदों के जल निगम के अधिकारी जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था की बाधाओं को दूर करते हुए कराए जलापूर्ति, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही -मण्डलायुक्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*जनपद मीरजापुर के मतवार सम्पर्क मार्ग सहित सोनभद्र के तिलहर सम्पर्क मार्ग व अन्य निर्माणाधीन नई सड़कों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश*
*सीएम डैशबोर्ड में खराब रैकिंग लाने वाले विभागीय अधिकारी माह अक्टूबर की रैकिंग समय रहते कराएं ठीक, पुनः खराब पाए जाने पर होगी कार्यवाही*
*मण्डलायुक्त ने वन भूमि प्रकरणों से आच्छादित/प्रभावित परियोजनाओं, अन्य कारणों से लम्बित परियोजनाओं, सीएम डैशबोर्ड, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा मण्डल के अधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से करते हुए दिए निर्देश*
मीरजापुर
मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज आयुक्त सभागार से मण्डल के तीनों जनपदों के अधिकारियों से वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था, निर्माण कार्यों एवं वन भूमि से प्रभावित/लम्बित निर्माणाधीन परियोजनाओं, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों/सीएम डैशबोर्ड तथा राजस्व एवं चकबंदी से सम्बन्धित कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों के जल जीवन मिशन/जल निगम के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था में आ रही बाधाओं को व्यक्तिगत रूचि लेकर दूर किया जाए आवश्यकता पड़ती है तो सम्बन्धित कांट्रैक्टर को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तीनों जनपदों के कतिपय ग्रामों में पाइप लाइन बिछाने व जलापूर्ति के दौरान लीकेज/पाइन फटने आदि की शिकायतें प्राप्त हो रही है जिनके कारण शत प्रतिशत घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही गम्भीर विषय है सम्बन्धित अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी इसका संज्ञान लेते हुए बाधाओं को दूर कर शत प्रतिशत जलापूर्ति दूर कराएं। बार-बार शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने मीरजापुर के हलिया विकास खण्ड के मतवार सहित अन्य सड़कों निर्माणाधीन सड़कों एवं बकहर नदी पर लघु सेतु निर्माण में वन भूमि से प्रभावित होने पर तत्काल निराकरण कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। बकहर नदी के वन भूमि के निस्तारण के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी, जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग की टीम संयुक्त रूप से जांच कर जमीन विवाद मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, अन्य कारणों से लम्बित सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व आर0ई0एस0 विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सड़कों टेण्डर प्रकिया पूर्ण हो चुकी है उन पर कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाए और जो सड़कें गड्ढामुक्त अभियान में शामिल है उन्हें निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें/परियोजनाएं बजट के अभाव में विलम्बित है ऐसे परियोजनाओं पर सम्बन्धित अधिकारी अपने मुख्यालय से पैरवी कर बजट अवमुक्त कराते हुए पूर्णता का लक्ष्य की समय सीमा भी बढ़वाए ताकि गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो सकें। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं अन्य निमार्ण कार्यो में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा सम्बन्धित अधिशासी अभियंता स्वंय अपने कार्य स्थल पर जाकर गुणवत्ता की जांच एवं कार्य प्रगति का निरीक्षण करें। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने खराब रैंकिंग वालें विभागों के विभागीय अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन विभागों में रैकिंग खराब हो रही है और उनके कारण से मण्डल की रैंकिग प्रदेश में खराब हो रही है वे अक्टूबर माह की प्रगति में तेजी लाते हुए समय रहते ठीक करा ले यदि नवम्बर माह में होने वाली बैठक में रैकिंग खराब पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शासन को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने विशेषतौर पर फैमिली आई0डी0 मीरजापुर, प्रोजेक्ट अलंकर मीरजापुर, आई0सी0डी0एस0 पोषण अभियान सोनभद्र, नई सड़कों का निर्माण तीनों जनपद, ओ0डी0ओ0पी0 योजना में स्वीकृति/वितरण एवं श्रम सम्मान योजना तीनों जनपद, सामूहिक विवाह भदोही अन्य निर्माण कार्य भदोही में रैंकिंग/प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने बड़े बकाएदारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वसूली कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर करेत्तर, मुख्य देयों की वसूली, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण किया जाए इस दौरान राजस्व वादों के निस्तारण, चकबन्दी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मण्डल में कानून व्यवस्था के दौरान मण्डलायुक्त ने महिला उत्पीड़न, गुण्डा एक्ट गैंगेस्टर, अवैध शराब की बिक्री आदि की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समस्त पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधिकारियों/मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए अपराधियों, भू माफियाओं व अवैध खन्न में लिप्त लोगों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। जमीन विवाद/पैमाइश आदि मामलों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके जाकर निस्तारण सुनिश्चत करे ताकि छोटे-छोटे विवाद अपराध की श्रेणी न बदलें। उन्होंने बीट सिपाही व लेखपालों को गांव में भ्रमण करने का भी निर्देश दिया। आई0जी0आर0एस0 के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से समय पर निस्तारण करंे ताकि डिफाल्टर की श्रेणाी में न आए थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को भलीभाति सुने तथा उसका निस्तारण समय से सुनिश्चत करें। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर आयुक्त राज कुमार द्विवेदी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राम नरायन यादव तथा जूम माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी भदोही सहित पुलिस अधिकारी व सभी से सम्बन्धित मण्डलीय जुड़े रहें।