
थाना लालगंज पुलिस द्वारा यूवती की हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.10.2026 को वादी उमाकान्त कोल पुत्र शिवजतन कोल निवासी जैकर कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री की हत्या कर शव को छुपाने के नियत से कुएं में फेक देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-388/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गात ग्राम चर्की बघरिया चौराहा के पास से प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र श्यामधर निवासी ग्राम जैकर कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1),238 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम, थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।