
थाना चिल्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 37 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.10.2026 को थाना चिल्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगापट्टी स्थित बाबा ढाबा के पास से 02 चार पहिया पिकअप वाहन (UP 32 FN 5073) व स्वीफट कार वाहन (UP 32 LQ8097) सवार 03 अभियुक्तों 1. अफजल पुत्र असलम निवासी बालागंज मरी माता मंदिर थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ, 2. वाहिद अंसारी पुत्र मो0 हनीफ निवासी मल्लपुर आदर्श नगर थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ व 3. सुरज पाल चौरसिया पुत्र रामअवतार निवासी राजा बिहार कालोनी वालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया । बरामद दोनों चार पहिया वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे कुल 37 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-236/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त दोनों चार पहिया वाहनों को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी