
अवर अभियंता विनय वैस के कुशल नेतृत्व में नवरात्र मेले में रही निर्बाध बिजली आपूर्ति, जुझारू कर्मचारियों की हुई सराहना
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
मीरजापुर विंध्याचल
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान माँ विंध्यवासिनी धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विंध्याचल पावर हाउस के बिजली विभाग ने इस बार मिसाल कायम की है।
*अवर अभियंता(JE) विनय वैस के कुशल निर्देशन* में पूरे मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल रखने हेतु विंध्याचल पावर हाउस के जुझारू कर्मठशील कर्मचारी पूरे मेला परिसर में दिन-रात भ्रमणशील रहकर ड्यूटी पर तैनात रहे। मेला क्षेत्र में कहीं भी छोटी-बड़ी तकनीकी समस्या आते ही संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते फॉल्ट को ठीक कर निर्वाध बिजली आपूर्ति को लगातार बनाए रखा। जिसके चलते पूरे नवरात्र मेले के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। विभाग की इस तत्परता और समर्पण भाव से प्रसन्न होकर बिजली विभाग के कर्मचारी *राजकुमार* द्वारा अपने अधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप चुनरी व गमछा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से *राजेश मौर्य (टी.जी.टू), कामेश्वर यादव, अभय कुमार मौर्य, राजीव कुमार* सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मेला क्षेत्र के दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं ने भी बिजली विभाग के इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विंध्याचल नवरात्र मेले में अवर अभियंता विनय वैस के निर्देश पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात भ्रमण कर छोटी-छोटी फॉल्ट को तुरंत ठीक कर निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी। सराहनीय कार्य के लिए कर्मचारी राजकुमार ने अधिकारियों को गमछा व चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश मौर्य, कामेश्वर यादव, अभय मौर्य, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।