• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल के अटल चौक पर गंदगी का अंबार: जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों की लापरवाही, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

विंध्याचल के अटल चौक पर गंदगी का अंबार: जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों की लापरवाही, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंध्याचल (मीरजापुर):

धार्मिक नगरी विंध्याचल के मुख्य चौराहे अटल चौक और हाईवे पर जिला पंचायत राज विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है। सफाई कर्मचारियों की मनमानी और विभागीय उदासीनता के चलते पिछले कई दिनों से क्षेत्र में झाड़ू तक नहीं लगा है, जिससे पूरे इलाके में जगह-जगह कूड़े-कचरे के बड़े ढेर लग गए हैं।

 

हाईवे और मुख्य चौराहे पर फैली भीषण गंदगी व दुर्गंध के कारण मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने और साफ-सफाई के लिए कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारी काम करने के बजाय लगातार अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

 

सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने और विभाग की इस अनदेखी को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। नागरिकों ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर लापरवाह सफाई कर्मियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही अटल चौक पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .