• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन

अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक दिवस कि अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार- की माता श्रीमती कमला देवी एवं अभिषेक सिंह सिविल जज की माता श्रीमती सीता देवी द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्नेह एवं सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र प्रदान किये गये तथा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके साथ आत्मीय समय व्यतीत किया। इस पहल के माध्यम से अभिषेक सिंह अपने स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये वृद्धजनों के प्रति सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर नें की वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं के संबंध में तथा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के लिये जागरूक किया, तथा वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि विधिक अधिकारों से संबंधित किसी भी समस्या के लिये वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते है। उन्होनें वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में सम्मान, अपनत्व एवं मानवीय संवेदना को बढ़ाना देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। कायक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी, पराविधिक स्वयं सेवक विष्णु गुप्ता, कल्पना, रेखा कुमारी तथा वृद्धाश्रम के अध्यक्ष चन्द्रपाल एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .