
राबर्ट्सगंज में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने हेतु डायवर्जन रूट लागू
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आमजनमानस की सुविधा एवं राबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के दृष्टिगत दिनांक 21.09.2026 से डायवर्जन रूट लागू किया गया है।
पन्नूगंज की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर आने वाले छोटे वाहन रेलवे क्रॉसिंग से पहले नहर पुलिया से बाएं मुड़कर रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास निकलेंगे तथा रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए दण्डईत बाबा मंदिर की तरफ से शहर की ओर जाएंगे।*
* राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की तरफ जाने वाले छोटे वाहन राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग, जिस पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, के किनारे से सीधे पन्नूगंज की ओर जाएंगे।महत्वपूर्ण-* उक्त डायवर्जन रूट पर बस, ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन पूर्व से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करेंगे।
आमजन से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।