
थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ योन उत्पीड़न करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-250/2026 धारा 75(3) बीएनएस व 11/12 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 22.09.2026 को उप निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अमृतलाल बिन्द उर्फ गोरख बिन्द पुत्र सोहन बिन्द निवासी कोटवां थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1),351(3) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।