
जिगना नरौइया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने हत्या का आरोप लगाया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
जिगना थाना क्षेत्र के नरौइया गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। जिगना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान कंचन (लगभग 30 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय शिवगोपाल त्रिपाठी, निवासी नरौइया के रूप में हुई है। मृतका के नाबालिग बेटे ऋतिक ने बताया कि घटना के समय वह दुकान पर गया था। दुकान से लौटने पर उसने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने सबसे पहले दादा-दादी को सूचना दी। ऋतिक की बात सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भावुक हो गए। मायके पक्ष की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतका की मां का कहना है कि बेटी की शादी करीब 10-12 साल पहले हुई थी। पति से विवाद के बाद पति बाहर कमाने चला गया था और घर पर सास-ससुर ही थे। मां ने आरोप लगाया, “मेरी बेटी ने फांसी नहीं लगाई, उसे मारकर लटकाया गया है। दरवाजा खुला था, अंदर से बंद नहीं था।” मायके पक्ष ने उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है। जिगना थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर मिल चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत आत्महत्या है या हत्या। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।