• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर किया ‘दोस्त-मित्र’ पहल का शुभारंभ

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर किया ‘दोस्त-मित्र’ पहल का शुभारंभ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*नई वेशभूषा में जिलाधिकारी के साथ बैठे सफाई कर्मी, सम्मान और अपनत्व की पहल बनी खास*

 

नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान, गरिमा और नई पहचान देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। इस पहल का शुभारंभ आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान कर किया। सफाई कर्मियों ने नई वेशभूषा धारण की और जिलाधिकारी ने उनके साथ बैठकर सामूहिक फोटो खिंचवाई। इस दौरान सफाई कर्मियों में नई पहचान और सम्मान को लेकर उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वे प्रतिदिन आमजन के बेहतर और स्वच्छ वातावरण के लिए कार्य करते हैं। उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की नई पहचान दी गई है। उन्होंने कहा कि नई वेशभूषा से सफाई कर्मियों की विशिष्ट पहचान भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ेअपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .