• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जयंत सिंगरौली में कंचन ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का पर्दाफाश

जयंत सिंगरौली में कंचन ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का पर्दाफाश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

डकैती में शामिल 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

लूट की नकदी व सोने के आभूषण सहित अवैध पिस्टल बरामद

 

 

 

दिनांक 17.09.2026 को थाना विन्ध्यनगर,सिंगरौली (मध्य प्रदेश) क्षेत्रान्तर्गत बजरंग कॉम्प्लेक्स,जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में 06 बदमाश पिस्टल एवं कट्टा लेकर पहुंचे। बदमाशों द्वारा दुकान संचालक एवं मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर धमकाते हुए मोबाइल फोन छीन लिए तथा दुकान से सोने व चांदी के आभूषण एवं नकद लूट कर भाग गये। घटना के दौरान बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगने से चोट आई तथा एक व्यक्ति के हाथ की कलाई में गोली लगी। घटना के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश में सोनभद्र पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही थी।इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को प्रात: मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि जयंत,सिंगरौली में सर्राफा की दुकान में हुई डकैती में शामिल 02 व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से पिपरी की ओर आने वाले हैं। उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के आसपास डी-प्लांट रोड,डिबुलगंज में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा मय पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर मय पुलिस टीम,थानाध्यक्ष थाना पिपरी मय पुलिस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी सोनभद्र मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।तब तक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए पिपरी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई,लेकिन बदमाशों द्वारा पुनःफायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गई,जिसमें एक बदमाश रोशन कुमार स्वीपर पुत्र विजय राम,निवासी शक्तिनगर,थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 25 वर्ष घायल होकर मौके पर गिर गया, जबकि दूसरा बदमाश राहुल स्वीपर,निवासी स्वीपर बस्ती अनपरा जनपद सोनभद्र जंगल की ओर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर घायल बदमाश को करीब 05:12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण उसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 17.09.2026 की शाम वह अपने अन्य साथियों के साथ 02 अपाचे मोटरसाइकिलों से कंचन ज्वैलर्स, जयंत,सिंगरौली (मध्य प्रदेश) पहुंचा था। अभियुक्त के अनुसार कुल 06 व्यक्तियों द्वारा दुकान में प्रवेश कर कर्मचारी को गोली मारकर सोने के आभूषण एवं नकदी लूटे गए थे। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि डकैती की घटना में प्रयुक्त दोनों अपाचे मोटरसाइकिलें लूटी गई थीं। इनमें से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल) दिनांक 13.09.2026 को भवनाथपुर, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) से तथा नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल दिनांक 12.09.2026 को लूटी गई थी। उक्त दोनों मोटरसाइकिलों का प्रयोग कंचन ज्वैलर्स के डकैती की घटना को अंजाम देने में किया गया था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि डकैती में लूटे गए माल में से उसके हिस्से में प्राप्त 50,000/- नकद एवं सोने के आभूषण उसके पास थे, जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।पूछताछ में घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष लूटे गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .