• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मधुपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह, गोदभराई-अन्नप्राशन के साथ रेसिपी प्रतियोगिता

मधुपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह, गोदभराई-अन्नप्राशन के साथ रेसिपी प्रतियोगिता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र।मधुपुर- राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बुधवार को मधुपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रॉबर्ट्सगंज अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार और पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया। वहीं रेसिपी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। खाद्य पदार्थों के स्टाल के माध्यम से आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन और बच्चों के प्रारंभिक विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

रेसिपी प्रतियोगिता में प्रमिला, मधुपुर ने प्रथम, रीना गुप्ता, मधुपुर ने द्वितीय तथा सुशीला देवी, लोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लघु नाटिका के माध्यम से भी पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मधुपुर ग्राम प्रधान निशा पटेल ने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेबी एवं वयस्क वजन मशीन का वितरण किया। अधिकारियों ने पोषण संबंधी गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक परिवारों को जागरूक करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रॉबर्ट्सगंज अनुराग त्रिपाठी, आंगनबाड़ी मुख्य सेविका सावित्री देवी सहित सेक्टर मधुपुर एवं सुकृत की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .