• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के अभियोग से सम्बंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चुनार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के अभियोग से सम्बंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः20.06.2026 को वादिनी सुभावती देवी पत्नी स्व0कुन्ज बिहारी निवासिनी ग्राम कठेरवां थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा दस्तावेज में नामान्तरण करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-269/2026 धारा 420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संलिप्त अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 16.09.2026 को अपराध निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चुनार क्षेत्रान्तर्गत मेड़िया तिराहे के पास से अभियोग से सम्बधित नामजद वांछित अभियुक्त प्रभात मिश्रा पुत्र स्व0श्यामधर मिश्रा निवासी मुइनुद्दीनपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .