
जिगना। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर जनाक्रोश गहराता जा रहा है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रात्रि के दौरान मात्र तीन घंटे विद्युत आपूर्ति के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिगना स्थित 132/33 के वी उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी के नेतृत्व में 132/33 के वी जिगना पावर हाउस के गेट पर जुटे नेताओं ने कहा कि रात्रि नौ घंटे तथा दिन में नौ घंटे का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। किन्तु फिलहाल दिन में छ: घंटे तथा रात्रि में मात्र तीन घंटे विद्युत आपूर्ति किया जा रहा है। नतीजतन रातों की नींद हराम हो गई है। उमस भरी गर्मी में मच्छरों का दंश झेलना पड़ रहा है। यही हाल रही तो मलेरिया की जानलेवा बीमारी का प्रकोप फैल सकता है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोबाइल पर अधिशाषी अभियंता आर के यादव से वार्ता किया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि चौबीस घंटे में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किया जा रहा है। किंतु रात्रि के दौरान मनमानी कटौती पर उन्होंने यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि विद्युत आपूर्ति वितरण बोर्ड तय करता है। ऐसे में वह कुछ नहीं कर सकते। आक्रोशित नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं किया गया तो जिगना पावर हाउस में ताला जड़ कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी अवर अभियंता बलवंत मौर्या के ने बताया कि वह उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा देंगे। प्रदर्शन में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के जैनेंद्र सिंह, शिव नरायन बिंद, कमल सिंह आदि शामिल रहे।