• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी

रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

भीड़ का फायदा उठाकर वारदात, करीब चार भरी सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हुआ चोर; मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र स्थित रामजानकी मंदिर में रविवार शाम पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश करीब चार भरी सोने का मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की।

बताया गया कि कर्मा निवासी बबिता पाण्डेय पत्नी अरविंद पाण्डेय, जो राज पैलेस के पास रहती हैं, रविवार शाम रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। मंदिर में उस समय काफी भीड़ थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र काट लिया और मौके से निकल गया।

पूजा के बाद जब महिला को मंगलसूत्र गायब होने का पता चला तो वह काफी परेशान हो गईं। उन्होंने घर पहुंचकर तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता ने थाना प्रभारी को भी पूरे मामले से अवगत कराया है।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, ऐसे में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होनी चाहिए थी। लोगों ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान किए जाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .