
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित बालअपचारी पकड़ा गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः20.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः12.09.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद बाल अपचारी को पकड़ा गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पकड़े गए बाल अपचारी को मा0न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।