
थाना लालगंज पुलिस द्वारा वाहनों से बैटरी चोरी करने के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बैटरी व टॉर्च बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः11.09.2026 को वादी अजय कुमार पुत्र स्व0ललता प्रसाद निवासी चर्की कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध नये मकान पर खड़े ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन से बैटरी व टॉर्च चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-346/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित बैटरी की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः12.09.2026 को उप निरीक्षक कुवर मनोज सिंह चौकी प्रभारी दुबार कलां मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 03 नफर अभियुक्तों 1.रोहित पुत्र चाँद निवासी खजुरी कन्जड बस्ती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 2.ननकऊ उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र नन्दू हरिजन निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 3. प्रकाश पुत्र राजेन्द्र नट निवासी लालीमाती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को पतुलकी हाईवे ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 02 अदद ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन की बैटरी व एक अदद टॉर्च बरामद किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।