
थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-404/2026 धारा 75,352,351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 10.09.2026 को उप निरीक्षक राकेश कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर करनपुर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से नामजद अभियुक्त रामेश्वर उर्फ पिन्टू पुत्र बृजलाल निवासी करनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अतंर्गत धारा 65(1),123,352,351(3) बीएनएसव 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।