• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 19994/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस     

थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 19994/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस     


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

आवेदक अखिलेश कुमार सिंह पुत्र हर्षपति सिंह निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार मीरजापुर द्वारा दिनांक 31.01.2026 को NCRP पोर्टल पर शिकायत सं0- 33101260023572 दर्ज करायी गयी, जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि आंगनबाडी से पैसा दिलाने के नाम पर मेरे बैंक से कुल ₹ 47998/- ट्रांसफर करा लिया गया था। इस संबध में प्राप्त शिकायत पर थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदक के खाते में धनराशि ₹ 19994/- होल्ड कराते हुए माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम मे आवेदक के खाते मे वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना चुनार साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

*थाना चुनार साइबर सेल टीम* निरीक्षक विजय शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक चुनार, मीरजापुर , मुख्य आरक्षी विनय यादव व आरक्षी अरमान अली, थाना चुनार, मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .