• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी हिरासत में लिया गया

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी हिरासत में लिया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-157/2024 धारा 137(2),65(1) बीएनएस 4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 06.09.2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित बाल अपचारी को अतंर्गत धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .