• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.02.2026 को वादी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र बसन्त लाल श्रीवास्तव निवासी नदिहार थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के दुकान से इलेक्ट्रानिक सामान मोबाईल आदि चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.09.2026 को उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामायन पुत्र राम दुलारे निवासी ग्राम भैसवार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को अंतर्गत धारा 305,331(4),317(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .