• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने वाले क्षेत्रों में स्कूल बंद रखने के निर्देश 

जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने वाले क्षेत्रों में स्कूल बंद रखने के निर्देश 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर: लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव व मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए कल दिनांक 3 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने आवश्यक आदेश जारी किया है।

 

आदेश के तहत जिन क्षेत्रों में जलभराव है अथवा आवागमन के मार्ग अवरुद्ध हैं, वहां छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति का तत्काल आकलन कर ऐसे विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रखने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विद्यालयों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .