• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अकोढ़ी में अतिक्रमण एवं झाड़ियों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, दो हादसों में तीन घायल

अकोढ़ी में अतिक्रमण एवं झाड़ियों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, दो हादसों में तीन घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

मिर्जापुर / विंध्याचल

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*विंध्याचल, मिर्जापुर। थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत अकोढ़ी गांव के पास NH 35 पर अतिक्रमण एवं झाड़ियों के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।*

 

*NH 35 अकोढ़ी से गैपुरा के बीच सड़क की दोनों पटरी पर बालू, गिट्टी, ईंट का अतिक्रमण किया गया है और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे अंधा मोड़ खतरनाक हो गया है। इस संबंध में दिनांक 14-08-2026 को शिकायत संख्या 40019926030222 दर्ज कराई गई थी, जो अब तक लंबित है।*

 

*आज इसी स्थान पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से चितांग गांव के दो बाइक सवार घायल हो गए। कुछ देर बाद तेज रफ्तार थार वाहन संख्या UP63 AW 9595 ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक महिला घायल हो गई।*

 

*स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त थार चालक बगल के गांव बिरोही का रहने वाला है और इसी तरह हमेशा तेज गति से वाहन चलाता रहता है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की सफाई कराने और उक्त थार चालक पर उचित कार्रवाई की मांग की है।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .