• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की नगद धनराशि व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की नगद धनराशि व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.09.2026 को वादी अशोक कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 पुन्नुलाल जायसवाल निवासी गजेपुर सेवापुर, गोमती, जनपद वाराणसी द्वारा अज्ञात के विरूद्ध विन्ध्याचल मंदिर दर्शन करने के दौरान वादी के जेब से पैसे की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-248/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.09.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र व उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. गणेश उर्फ मनोज कुमार पुत्र स्व0 रघु निवासी ग्राम कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. शैलेष पटेल पुत्र भोला नाथ पटेल निवासी कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को लाल भैरव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 12,200 रूपये व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AM 9746 बरामद किया गया । चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* उ0नि0 अजय कुमार मिश्र, उ0नि0 रोहिणी शुक्ला, हे0का0 विमलेश कुमार यादव, का0 पप्पू कुमार, रि0का0 प्रमोद कुमार, रि0म0का0 मनीषा यादव थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .