
अहरौरा जलाशय के 2 गेट खोलकर700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अधिशासी अभियंता श्री हरिशंकर प्रसाद सिंचाई खंड चुनार ने बताया कि अहरौरा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है ,बांध की सुरक्षा तथा पिछले वर्ष एकाएक पानी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी छोड़ना पड़ा था जो भारी बाढ़ तथा जलप्लावन की स्थिति उत्पन्न हो जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था ,इसको ध्यान में रख कर बाढ़ बचाव हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर धीरे धीरे पानी निकालने की नीति के तहत आज प्रातः 9 .30 बजे से अहरौरा बांधके दो फाटक 1 फुट से खोल कर लगभग 700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है ,जिससे बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के साथ जमालपुर तथा चंदौली जनपद के निचले हिस्से में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो पाए ।सुरक्षा की दृष्टि से निचले हिस्से में निवास करने वाले किसानों एवं नागरिकों सहित प्रशासन को बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना दे दी गई है ।