News

हाईवे किनारे टूटे नाले में गिरा घोड़ा, फायर टीम ने बचाई जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर / विंध्याचल*
प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर विंध्याचल के सगरा क्षेत्र में हाईवे के किनारे बना नाला टूटने के कारण हादसे हो रहे हैं। टूटे नाले में आवारा जानवर लगातार गिर रहे हैं।
बीती रात इसी टूटे नाले में एक घोड़ा गिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले में गिरे घोड़े को सही सलामत बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला लंबे समय से टूटा हुआ है और प्रशासन द्वारा उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते आए दिन जानवर उसमें गिर जाते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द नाले की मरम्मत कराने की मांग की है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :