• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चन्दईपुर रेलवे पुल के नीचे जलजमाव से राहगीर परेशान, हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती है सड़क

चन्दईपुर रेलवे पुल के नीचे जलजमाव से राहगीर परेशान, हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती है सड़क


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। चन्दईपुर स्थित रीवा रोड रेलवे पुल के नीचे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हल्की बारिश होते ही पुल के नीचे सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है, जिससे रीवा रोड जैसे प्रमुख मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने लगता है। जलजमाव के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों के मुताबिक, पुल के नीचे बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई प्रभावी इंतजाम नहीं है। नालियों और जलनिकासी की उचित व्यवस्था के अभाव में बारिश का पूरा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। कई घंटे तक पानी भरा रहने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है।

जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। पानी अधिक गहरा होने के कारण कई बार बाइक और स्कूटी बंद हो जाती हैं। वहीं, सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहनों के पलटने की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रीवा रोड क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां दिन-रात बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद रेलवे पुल के नीचे जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि रेलवे पुल के नीचे जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .