• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खलियारी पीएचसी में सीएम आरोग्य मेले का आयोजन, 47 मरीजों की हुई जांच 

खलियारी पीएचसी में सीएम आरोग्य मेले का आयोजन, 47 मरीजों की हुई जांच 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

खलियारी। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 47 मरीजों की जांच की गई। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी तथा शुगर से संबंधित समस्या से पीड़ित थे। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि मेले के दौरान 11 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन (एचबी) और एचआईवी समेत आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी कराया गया।

वहीं, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने कुल 9 मरीजों की प्रयोगशाला जांच की। इनमें हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड और ब्लड शुगर की जांच शामिल रही। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली।

आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .