• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 12 घंटे में 50 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

मिर्जापुर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 12 घंटे में 50 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रविवार सुबह केंद्रीय जल आयोग (CWC) की ओझला ब्रिज गेज साइट से जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 74.360 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 12 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब 50 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार लगभग 4.166 सेंटीमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही तेज वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। वहीं, घाटों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्नान, पूजा-पाठ और अन्य गतिविधियों के लिए घाटों पर पहुंचने वाले लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

हालांकि, फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 3.364 मीटर नीचे है, लेकिन जिस तेजी से नदी का पानी बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाना जरूरी हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि पर नजर बनाए हुए हैं तथा स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में हैं।

तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और बच्चों को घाटों तथा गहरे पानी के आसपास जाने से रोकें।

जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले घंटों में तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर विशेष नजर रखनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .