
12 घंटे से बिजली गुल, लहास न्याय पंचायत के कई गांवों में ग्रामीण परेशान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मोबाइल चार्जिंग से लेकर पानी की व्यवस्था तक प्रभावित, ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। न्याय पंचायत लहास के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में पिछले करीब 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हो गए हैं।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में मोबाइल फोन चार्ज करने, पानी की व्यवस्था करने सहित कई आवश्यक कार्यों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय बिजली न रहने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई। कई परिवारों को अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और तकनीकी खराबी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई ने बताया कि खराब मौसम के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न होने से क्षेत्र के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा समस्या का पता लगाकर उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जेई ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।