• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक का पैर टूटा

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक का पैर टूटा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

राजगढ़। थाना क्षेत्र के करौदा पहाड़ी के पास शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक सवार का पैर टूट गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्री को भी हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी अशोक कुमार (50) अपनी बेटी किरण (23) के साथ मुगलसराय से राखी बंधवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शनिवार दोपहर करीब करौदा पहाड़ी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही सोनभद्र के भैसवार गांव निवासी चंदन (35) की मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अशोक कुमार और उनकी बेटी किरण के हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आईं। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल चला रहे चंदन का पैर टूट गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। राजगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतलाल ने बताया कि तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया है। चंदन के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि अशोक कुमार और किरण को भी चोटें आई हैं। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .