• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनसुनवाई में भाई-बहन के स्नेह की भावुक कहानी, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पूरी हुई बहन की इच्छा

जनसुनवाई में भाई-बहन के स्नेह की भावुक कहानी, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पूरी हुई बहन की इच्छा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*अलग रह रहे भाई-बहन ने साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बांधते समय छलक पड़े खुशी के आंसू*

 

*9 वर्षीय आराध्या राजश्री ने जताई 5 वर्षीय भाई सिद्धार्थ को राखी बांधने की इच्छा, जिलाधिकारी ने कराया मिलन*

 

*पारिवारिक विवाद के बीच भाई-बहन के रिश्ते में घुली खुशियां, बहन ने भाई की कलाई पर बांधी राखी*

 

सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के समक्ष कल जनसुनवाई के दौरान भाई-बहन के अटूट स्नेह से जुड़ा एक भावुक प्रकरण सामने आया। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों बच्चे अलग-अलग रह रहे थे। 9 वर्षीय बालिका आराध्या राजश्री अपने पिता राजकुमार के साथ तथा उसका 5 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अपनी माता मीरा कुमारी के साथ रह रहा है। दोनों बच्चों के माता-पिता के बीच विवाद का मामला माननीय सिविल न्यायालय में विचाराधीन है।

 

जनसुनवाई के दौरान आराध्या राजश्री ने जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के समक्ष अपने छोटे भाई सिद्धार्थ को राखी बांधने की इच्छा व्यक्त की। जिलाधिकारी ने बालिका की भावनाओं को समझते हुए इस कार्य की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री आशीष त्रिपाठी को सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों बच्चों को रॉबर्ट्सगंज थाने बुलाया गया, जहां 9 वर्षीय बहन आराध्या राजश्री ने अपने 5 वर्षीय भाई सिद्धार्थ की कलाई पर राखी बांधी। भाई-बहन के इस भावुक मिलन के दौरान दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और राखी बांधते समय उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

 

इस अवसर पर दोनों बच्चों ने खुशी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पारिवारिक विवाद के बीच भाई-बहन को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक-दूसरे के साथ स्नेह और अपनत्व का भावुक पल साझा करने का अवसर मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .