
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः28.08.2026 को उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्र चौकी प्रभारी धाम मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर तलउवा मोड के पास से एक अभियुक्त शिवकुमार सोनी पुत्र गिरधारी लाल सौनी निवासी बी 27/23 कबीर नगर दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी(मूल पता आजाद मार्केट धानापुर थाना धानापुर जनपद चंदौली)को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-244/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।